उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

सराहनीय पहल….बाइक पर सवार होकर डीएम व एसएसपी ने देखी शहर की व्यवस्था

खबर शेयर करें -

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज शहर का निरीक्षण मोटरसाइकिल पर सवार होकर किया। यह संयुक्त निरीक्षण शहर के प्रमुख यातायात स्थलों और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा के लिए किया गया।

निरीक्षण की शुरुआत जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक ही मोटरसाइकिल पर घंटाघर की ओर यात्रा करके की। यहां उन्होंने जाम की समस्या से निपटने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के संभावनाओं की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

घंटाघर से निरीक्षण जारी रखते हुए, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पैदल पल्टन बाजार का दौरा किया। उन्होंने पल्टन बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए और पार्किंग के छोटे-छोटे स्थान चिन्हित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए जिम्मेदार घटकों और संरचनाओं की पहचान कर उन्हें हटाने और फुटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यदायी एजेंसियों को सीवर और पेयजल लाइन के कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को पहले ठीक करने की हिदायत दी, अन्यथा आगे के कार्यों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

सड़क में जलभराव और गड्ढों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि सड़कों की मरम्मत जल्द की जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने घंटाघर से बिंदाल चौक, बल्लुपुर चौक, और बल्लीवाला चौक का निरीक्षण करते हुए यातायात समस्या, पार्किंग, और जलभराव की स्थिति पर ध्यान दिया और सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

शहर की यातायात समस्या, जलभराव, और सड़कों के गड्ढों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शहर को चार जोनों में बांटा गया है। जिलाधिकारी इन जोनों का समय-समय पर निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में