उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में दलबदल तेज… कांग्रेस को बड़ा झटका; ये बड़े नेता भाजपा में शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति में दलबदल का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी पूर्व चेयरमैन समेत कई जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राजधानी देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवागंतुकों को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम चमोली, देहरादून और हरिद्वार के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग चरणों में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

इस दौरान महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आम जनता प्रभावित है और यही कारण है कि विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। भट्ट ने कहा कि जहां भाजपा हर महीने हजारों लोगों को अपने साथ जोड़ रही है, वहीं कांग्रेस कुछ लोगों के जुड़ने मात्र से ही टूट की स्थिति में पहुंच जाती है। उन्होंने कांग्रेस को “विचारविहीन और सिद्धांतहीन” पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

चमोली जिले से ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला, सभासद दीपा मैंदौली, मंजिला देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हुए।

हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से पूर्व चेयरमैन साधुराम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें मदन सिंह चौहान, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर नरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

देहरादून से हाईकोर्ट अधिवक्ता राजकुमार मौर्य, पंकज गुप्ता, राजीव मौर्या सहित कई अन्य सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में