उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

बनभूलपुरा पर निर्णायक दौर शुरू… सभी विभागों की हाई लेवल बैठक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद जिला प्रशासन ने आदेश के अनुपालन की दिशा में तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में प्रशासन ने भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की। उन्होंने सभी विभागों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समयबद्ध और शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जैसे ही  सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की आधिकारिक प्रति प्राप्त होगी, सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर उन्हें सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने कहा कि न्यायालय और शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

बैठक में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, नगर निगम आयुक्त परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित रेलवे के डीआरएम (वीसी के माध्यम से) और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में