उत्तराखण्ड गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

हार्ट अटैक या साजिश?…पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत से मचा हड़कंप!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय नरेश, पुत्र चंद्रभान, निवासी रावली महदूद गांव के रूप में हुई है। उसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, नरेश को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में फर्जी जमानत के एक मामले में तीन अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा गया था। अदालत में सुनवाई के दौरान न्यायालय को चारों व्यक्तियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उनके रिकॉर्ड की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि ये सभी पेशेवर जमानती हैं, जो अलग-अलग मामलों में एक ही समय पर विभिन्न अदालतों में जमानत लेते रहे हैं। इतना ही नहीं, इन्होंने अपने शपथ-पत्र में पूर्व में ली गई जमानतों का उल्लेख भी नहीं किया था, जिसे अदालत ने गंभीर धोखाधड़ी माना।

यह भी पढ़ें 👉  सुलह कराने पहुंचे थे भाजपा नेता...कोतवाली में हो गई मारपीट! पुलिस पर गंभीर आरोप; चढ़ा सियासी पारा

कोर्ट के निर्देश पर सिडकुल थाना पुलिस ने चारों आरोपियों—उज्जवल, नरेश, कमलेश और नरेंद्र—के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देर शाम गिरफ्तारी होने के कारण सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका, इसलिए मंगलवार को पेशी की तैयारी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं दिल्ली मंत्रालय से बोल रहा हूं’... फर्जी अफसर की इस चाल का सीबीआईने किया पर्दाफाश

मंगलवार को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए रोशनाबाद स्थित सीएचसी केंद्र लेकर गई। इसी दौरान नरेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने पहले पेट दर्द और फिर सीने में दर्द की शिकायत की। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नरेश के परिजन अस्पताल पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दवा नहीं, मौत का सौदा!... उत्तराखंड में STF की रेड से खुला नकली मेडिसिन का खतरनाक साम्राज्य

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी से जमानत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की गाइडलाइन के अनुसार सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में