उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं हिल दर्पण

दवा नहीं, मौत का सौदा!… उत्तराखंड में STF की रेड से खुला नकली मेडिसिन का खतरनाक साम्राज्य

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उत्तराखंड एसटीएफ और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में छापेमारी कर नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कोविल बायोटेक पर हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली दवाइयां, पैकिंग सामग्री, मशीनें और अवैध शराब बरामद हुई है। छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एसटीएफ के मुताबिक, फैक्ट्री में बिना वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के दवाइयां तैयार की जा रही थीं। आरोप है कि आयुर्वेदिक और फूड लाइसेंस की आड़ में एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण कर उन्हें बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे ने बढ़ाई टेंशन!...उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

मौके से बुलंदशहर निवासी धीरेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि यह कारोबार अकेले नहीं चल रहा था, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है। अब STF इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की जांच कर रही है। छापेमारी में करीब एक लाख टैबलेट और 15 हजार सिरप की बोतलें बरामद की गईं। इनमें कई ऐसी दवाइयां शामिल थीं, जिनका इस्तेमाल संक्रमण, दर्द, सूजन, पेट की समस्या, विटामिन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  एक मुलाकात, फिर हंगामा!… युवती के घर पहुंचे युवक पर टूट पड़ी भीड़, Video वायरल

STF को आरोपी की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम से भी बड़ी मात्रा में सामग्री मिली। यहां नकली दवाइयों के साथ अवैध अंग्रेजी शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर, आबकारी होलोग्राम और सील बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में दवाओं की पैकिंग के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने एसएस टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन और लेबलिंग मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति!...धामी ने लॉन्च किया ऐसा करिकुलम जो बदलेगा बच्चों का भविष्य

मामले में बाजपुर थाने में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। STF अधिकारियों के अनुसार, नकली दवा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये नकली दवाइयां किन इलाकों में सप्लाई की जाती थीं और इस अवैध धंधे में कितने लोग शामिल हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में