उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सुलह कराने पहुंचे थे भाजपा नेता…कोतवाली में हो गई मारपीट! पुलिस पर गंभीर आरोप; चढ़ा सियासी पारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक मामला चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच हुए विवाद को सुलझाने कोतवाली पहुंचे पार्टी के वर्तमान और पूर्व मंडल अध्यक्षों ने कोतवाल पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ऋषिकेश में भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। मामले की शिकायत पहले श्यामपुर चौकी में पहुंची, लेकिन वहां समाधान नहीं होने पर दोनों पक्षों को ऋषिकेश कोतवाली बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान!...भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस का बड़ा एक्शन

बताया जा रहा है कि कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर माहौल गर्म हो गया। आरोप है कि इसी बीच कोतवाल ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

भाजपा नरेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष साकेत ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपना परिचय देने के बावजूद कोतवाल ने उनके साथ थप्पड़ मारने की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि वह नरेंद्रनगर नगर पालिका के सभासद भी हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी ने भी कोतवाल पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

अरविंद नेगी की पत्नी मुनि की रेती नगर पालिका की सभासद हैं। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में