उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

केदारताल में मौत का मंजर!… हिमस्खलन में लापता 8 में से दो के शव मिले, 6 की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम को एक महिला और एक पुरुष पर्वतारोही का शव मिला। हालांकि, अभी छह अन्य लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, बर्फबारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं। बुधवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एसडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और अन्य रेस्क्यू एजेंसियों ने केदारताल क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद हुआ। दोपहर करीब तीन बजे तक अभियान चलाने के बाद रेस्क्यू टीम बेस कैंप लौट आई। बरामद शवों की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्या के पति ने खोले कई राज!... 210 करोड़ की संपत्ति के आरोपों से मचा हड़कंप, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के तपस बाउरी (30), रतन घोष (23), मनोज खोवास (39), रिंटू मंडल (40) और उदय घोष (30), उत्तर प्रदेश की वर्तिका वर्मा (28) और दीपिका वर्मा (29) तथा उत्तरकाशी निवासी स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा (25) शामिल हैं। रेस्क्यू अभियान को गति देने के लिए घटनास्थल के समीप समुद्रतल से करीब 4005 मीटर की ऊंचाई पर वैकल्पिक हेलीपैड भी चिह्नित किया गया है। इससे हेलीकॉप्टर के माध्यम से बचाव दल और जरूरी उपकरणों को घटनास्थल के नजदीक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल के बंद कमरों में चल रहा था गंदा खेल!... पुलिस की छापेमारी में खुला देह व्यापार का राज

जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सहयोगी कर्मचारियों सहित 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। एक कुक अगले दिन गंगोत्री लौट आया था और दल के अन्य सदस्यों को 29 अक्टूबर तक वापस पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे फंस गए। 30 अक्टूबर को रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान चार हजार मीटर की ऊंचाई पर तीन पोर्टर और एक कुक को सुरक्षित बचाकर कैंप तक पहुंचाया गया था। इसके बाद सात ट्रेकर्स और एक गाइड की तलाश जारी थी। आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं के अनुसार बुधवार को मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए दोबारा सर्च अभियान चलाकर शेष छह लापता लोगों की तलाश की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में