उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी

घर से निकला, फिर नहीं लौटा… हल्द्वानी में मिली युवक की लाश, मौत बनी रहस्य

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह  मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कमलुवागांजा स्थित एक होटल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह के समय शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6:47 बजे डायल-112 के जरिए सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक मृत मिला। घटनास्थल पर उसकी चप्पलें भी इधर-उधर पड़ी थीं। हालांकि, शुरुआती जांच में उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार का ‘ब्रेक’...उत्तराखंड में 6 महीने के लिए एस्मा लागू

मृतक की पहचान इंदिरापुरम कॉलोनी, हरीपुर नायक निवासी दीपक भट्ट (41) पुत्र उर्वादत्त भट्ट के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दीपक को शराब पीने की आदत थी और उसका इलाज भी चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे शराब का सेवन न करने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हादसा... दो मासूम बहनों की बरसाती नाले में डूबने से मौत

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक गुरुवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  बार-बार तबादले पर हाईकोर्ट सख्त...इस अफसर को मिली बड़ी राहत

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फिलहाल युवक की मौत को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में