स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट चाय पीना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

खबर शेयर करें -

चाय पीने के शौकीन देश और दुनिया में होते हैं। कई लोग दिन में कई बार चाय पी लेते हैं। लेकिन खाली पेट चाय पीना बॉडी को नुकसान कर सकता है। पेट संबंधी कई परेशानियां हो जाती हैं।

करोड़ों लोग है चाय पीने के शौकीन
चाय का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत देश में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। कई लोग दिन में ना जाने कितनी बार चाय पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, चाय पीने का भी एक समय और नियम होता है, जो कुछ ही लोगों को पता होता है। ऐसे में कई लोग सुबह खाली पेट चाय का सेवन करते हैं। आज हम आपको बताएंगे खाली पेट चाय का सेवन सही होता है या नहीं। चाय में कैफीन और ट्रेनिंग मौजूद होता है, जो पेट में एसिडिटी अपच जैसी समस्या पैदा करती है।

यह भी पढ़ें 👉  अंधड़ के बीच उत्तराखंड में खौफनाक हादसा!...पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

जानें क्या होते हैं नुकसान
सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चाय आपके शरीर में पोषक तत्वों को रोकने का काम करती है। चाय उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है, जिन्हें पेट संबंधित परेशानियां रहती है। खाली पेट चाय पीने से दांतों को नुकसान पहुंचाता है, इससे दांत सड़ने लगते हैं और मसूड़ों की दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा चाय पीने से पेशाब की समस्या हो सकती है। चाय आपको डिहाइड्रेट कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

ऐसे करें बचाव
सुबह-सुबह चाय पीने की आदत सभी की होती है, लेकिन खाली पेट चाय पीने से अगर बचना चाहते हैं, तो सुबह हल्का-फुल्का नाश्ता कर ले उसके बाद ही चाय का सेवन करें। यदि आपको पेट की समस्या है तो चाय में कम दूध और शक्कर डालकर पिए।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के बीच आसमान में गायब हुआ हेलीकॉप्टर!... पहाड़ी पर मिला मलबा, छह लोगों की मौत

सुबह चाय पीने के बजाय आप ग्रीन टी या हर्बल टी पी सकते हैं। इन चाय में कैफीन कम होता है, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। अगर आपको खाली पेट चाय पीने के बाद कोई समस्या होती है तो डॉक्टर से सुझाव जरूर लें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के
उत्तराखण्ड देहरादून स्वास्थ्य

*उत्तराखंड में फिर कोरोना की दस्तक, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना की दस्तक दर्ज की गई है। राजधानी दून के एक