उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा!… 9 जिलों में येलो अलर्ट, भूस्खलन की आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले गुरुद्वारे में टेका मत्था, फिर उठाई झाड़ू!... CM धामी के इस अंदाज ने खींचा ध्यान

वहीं, अन्य जिलों में भी मौसम के सक्रिय रहने का अनुमान है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  332 युवाओं की सरकारी सेवा में एंट्री!... धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र, कही ये बड़ी बात

पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका है। साथ ही नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन और स्थानीय लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा!... शौचालय का हिस्सा भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान, रेस्क्यू

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में