उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पहले 2.50 लाख रुपये लिए, फिर 6.50 लाख पर अड़े!… सीबीआई तक पहुंचा बैंक में रिश्वत का खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बैंक से लोन मंजूर कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में 1.80 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराने और उसकी राशि जारी करने के एवज में नौ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच देहरादून ने शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी को महंगाई का एक और झटका... इस दिन से महंगा होगा आंचल का दूध

सीबीआई में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, देहरादून के क्लेमेंटटाउन निवासी आशीष बंबा ने 17 नवंबर 2026 को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के प्रबंधक प्रेम रंजन और निजी व्यक्ति नरेंद्र, नीरज व अशरफ ने लोन मंजूर कराने तथा राशि जारी करने के बदले कुल ऋण का पांच प्रतिशत यानी नौ लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांगे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने पहले आईआईएफएल बैंक से करीब 1.20 करोड़ रुपये का लोन लिया था। अधिक ब्याज दर के चलते वह इसे बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर कराकर टॉपअप लोन लेना चाहते थे। आरोप है कि लोन प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने पहले 2.5 प्रतिशत कमीशन की मांग की, जिसे बाद में बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह आरोपियों को पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद दे चुके थे और उनसे शेष 6.50 लाख रुपये मांगे जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल... कुमाऊं के 29 इंस्पेक्टरों के तबादले; देखें किसे कहां मिली तैनाती

सीबीआई के मुताबिक, शिकायत का स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में गोपनीय सत्यापन कराया गया। प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने से संबंधित तथ्य सामने आने के बाद 18 नवंबर को नियमित मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7(ए) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) लगाई गई है। मामले की जांच सीबीआई इंस्पेक्टर मनोज कुमार नेगी को सौंपी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में