उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

कट-ऑफ बदली, किस्मत बदली…उपनल कर्मियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में उपनल (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने पहले चरण में एक जनवरी 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को नियमित कार्मिकों के समान वेतन देने का निर्णय ले लिया है।

सचिव-गोपन शैलेश बगोली ने जानकारी दी कि कैबिनेट बैठक में इस संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही संबंधित आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि उपनल कर्मचारी पिछले करीब दस वर्षों से “समान कार्य के लिए समान वेतन” की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने भी सरकार को निर्देश दिए थे कि कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन दिया जाए। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले को सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में चुनौती दी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के निर्णय को सही ठहराया।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

हाल ही में राज्य कैबिनेट ने समान वेतन देने का फैसला लिया था, लेकिन उस समय एक जनवरी 2016 की कट-ऑफ तिथि तय की गई थी, जिससे 31 दिसंबर 2015 तक सेवा दे रहे कुछ कर्मचारी दायरे से बाहर हो रहे थे। 11 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में इस विसंगति पर स्वतः संज्ञान लेते हुए संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे अब 31 दिसंबर 2015 तक नियुक्त कर्मचारी भी पहले चरण में शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

 तीन चरणों में मिलेगा लाभ

राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने समान वेतन योजना को तीन चरणों में लागू करने की रणनीति बनाई है:

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

पहला चरण: एक जनवरी 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को लाभ।

दूसरा चरण: 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त अन्य कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।

तीसरा चरण: शेष सभी उपनल कर्मचारी समान वेतन के दायरे में लाए जाएंगे।

इस फैसले से लंबे समय से संघर्ष कर रहे हजारों उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में