राष्ट्रीय शिक्षा

स्कूल के बगल में शराब ठेका…… पांच साल का बच्चा पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार से जवाब तलब

खबर शेयर करें -

स्कूल के बगल स्थित शराब के ठेके के कारण आए दिन शराबियों के हुड़दंग से परेशान एलकेजी में पढ़ने वाले पांच साल के बच्चे की जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाबी हलफनामा मांगा है।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जानकारी मांगी थी कि स्कूल के बगल के शराब के ठेके का नवीनीकरण हर साल कैसे होता जा रहा है। सरकार की ओर से कहा गया कि शराब का ठेका 30 वर्ष पुराना चला आ रहा है और स्कूल 2019 में खुला है। अथर्व के अधिवक्ता आशुतोष शर्मा के मुताबिक मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने का समय देते हुए सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने घर का सपना होगा साकार!... हल्द्वानी के 182 लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात

मामला कानपुर नगर में चिड़ियाघर के पास स्थित आजाद नगर मोहल्ले का है। पांच साल का अथर्व दीक्षित आजाद नगर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में एलकेजी का छात्र है। स्कूल से महज 20 मीटर दूर शराब का ठेका है। नियम के मुताबिक सरकारी ठेका दिन में दस बजे के बाद ही खुलना चाहिए लेकिन वहां अक्सर सुबह छह-सात बजे से ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। लोग शराब के नशे में हुड़दंग करते हैं। स्कूल के पास रिहायशी बस्ती भी है, जहां सैकड़ों लोग रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस विभाग में बड़ा फेरबदल!... डेढ़ दर्जन अधिकारियों को प्रमोशन, कईयों की बदली कुर्सियां

पांच वर्षीय अथर्व शराबियों के हुडदंग से न सिर्फ परेशान होता है, बल्कि उसे रास्ते में डर भी लगता है। अथर्व के कहने पर उसके परिवार वालों ने कानपुर के अफसरों से लेकर राज्य सरकार तक कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा गया कि यह स्कूल 2019 में खुला है जबकि शराब का ठेका तकरीबन 30 साल पुराना है। इस पर अथर्व ने परिवार वालों की मदद यह जनहित याचिका दाखिल की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

हाईकोर्ट में प्रारम्भिक सुनवाई पर सरकार की ओर से कहा गया कि शराब का ठेका काफी पुराना है जबकि स्कूल कुछ साल पहले ही खुला है। इस पर कोर्ट ने सरकार से यह बताने को कहा था कि स्कूल खुलने के बाद साल दर साल शराब के ठेके का नवीनीकरण आखिरकार कैसे हो रहा है। इस मामले की 28 अप्रेल को फ्रेश कैस के तौर पर ही सुनवाई होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड रामनगर शिक्षा

*उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा कार्यक्रम जारी, यह रही तिथि*

खबर शेयर करें -रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड ने साल 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 27
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ