उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

कांग्रेस ने बदली पूरी रणनीति!…हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति के उपरांत 53 पदाधिकारियों वाली नई महानगर कांग्रेस कमेटी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को और अधिक समावेशी एवं मजबूत बनाया जा सके। नई टीम में अनुभवी कांग्रेसजनों के साथ-साथ ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सामाजिक समरसता, समान भागीदारी और जनसेवा की रही है। इसी भावना के अनुरूप नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन!... ये कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जन आंदोलनों एवं चुनावी तैयारियों में नई कार्यकारिणी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि 08 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए नई महानगर कांग्रेस कमेटी पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट गई है। जनसभा की सफलता के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं तथा वार्ड एवं बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा!...उत्तराखंड में तीन सहायक अध्यापक सस्पेंड

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने नवगठित महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो कांग्रेस की समावेशी विचारधारा का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से लेकर जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी 08 अगस्त को आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान करेगी तथा आगामी जनसभा सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में