उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

सोशल मीडिया पर अश्लीलता!…युवती के फोटो-वीडियो वायरल, आयुक्त का एक्शन मोड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी, अवैध कब्जा एवं वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान केवीएम पब्लिक स्कूल से जुड़े भूमि विवाद में शिकायतकर्ता भव्ये भंडारी ने आरोप लगाया कि 30 वर्षीय लीज अनुबंध के बावजूद संबंधित भूमि स्वामी द्वारा कब्जा नहीं छोड़ा गया है। वहीं दूसरे पक्ष शमशाद हुसैन ने बताया कि उन्होंने 52 लाख रुपये की राशि विद्यालय को वापस कर दी है। इस मामले पर आयुक्त ने दोनों पक्षों को विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...अफसरों के ट्रांसफर को लेकर आई बड़ी अपडेट

इसी प्रकार नई बस्ती वार्ड-26 निवासी जुबेदा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके दिवंगत पति द्वारा दिए गए 3.50 लाख रुपये में से 1.20 लाख रुपये वापस कर दिए गए हैं, जबकि शेष राशि नहीं दी जा रही है। इस पर आयुक्त ने आगामी जनसुनवाई में दोनों पक्षों को सुनकर बकाया राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की रचनाओं से सजी महफिल...सीएम धामी बोले—कवि समाज के मार्गदर्शक

एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर शिव कुमार द्वारा ग्राफिक एरा क्षेत्र के पास प्लॉट दिखाकर 9 लाख रुपये का एग्रीमेंट कराया गया, लेकिन बाद में भू-स्वामी ने जमीन बेचने से इंकार कर दिया। इस पर डीलर द्वारा 50 प्रतिशत राशि वापस कर दी गई, जबकि शेष धनराशि के लिए आयुक्त ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी...उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी, रहें सतर्क

इसी दौरान काठगोदाम निवासी एक शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो एवं वीडियो प्रसारित किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने आरोपी को कड़े निर्देश दिए और चेतावनी दी कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में