उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी की खोदी सड़कें!…आयुक्त ने लगाई फटकार, दे डाली चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊँ मण्डल के आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट एजेन्सी (यू.यू.एस.डी.ए) द्वारा सीवर और पेयजल परियोजनाओं के तहत खोदी गई सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने समयसीमा के भीतर कार्य पूरा न होने पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों पर तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि सड़क खोदाई गई मार्गों को तुरंत पुनः स्थापित (रिस्टोर) किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी कार्य स्थलों पर साइनबोर्ड लगाया जाए, जिसमें कार्य शुरू होने और समाप्त होने की तारीख, तथा संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर हो ताकि आम लोगों को समस्या होने पर संपर्क किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

आयुक्त ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही को देखते हुए नियमों के अनुसार पेनाल्टी लगाई जाए। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को चेतावनी दी कि भविष्य की सभी बैठकें केवल कार्यालय में नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर आयोजित की जाएंगी।

स्थानीय लोगों और पार्षदों ने बताया कि कई सड़के लगभग 6 महीने से खोदी हुई हैं लेकिन उस पर कोई कार्य नहीं हुआ। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से कार्यों की निगरानी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

इसके साथ ही आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया कि अमरावती मुख्य मार्ग पर सड़कों के किनारे लगे ठेले तुरंत हटाए जाएं, क्योंकि इससे आवागमन में दिक्कत होती है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

निरीक्षण के दौरान कई क्षेत्रों में कोई मजदूर कार्य करते नहीं पाए गए, जिस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। वर्तमान में, यू.यू.एस.डी.ए द्वारा तिरुपति एजेंसी को हल्द्वानी में सीवर, पेयजल और सड़क निर्माण का ठेका दिया गया है, जो इसे 22 अन्य ठेकेदारों को सुपुर्द कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

आयुक्त ने सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर दुख व्यक्त किया और उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल कुलदीप सिंह, एसपी सिटी मनोज कतियाल, पार्षद चंदन मेहता, विनोद दानी और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में