उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

शीतलहर अलर्ट.. नैनीताल जिले के इन इलाकों में कल स्कूलों में अवकाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। नैनीताल जिले के भाबर मैदानी क्षेत्रों में लगातार बनी शीतलहर और कुहासे की स्थिति को देखते हुए छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक अहम फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों—तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी और रामनगर—में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में **31 दिसंबर 2025 (बुधवार)** को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

यह अवकाश विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों, शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों पर भी लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की सूचना समय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

प्रशासन ने आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में