उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला राजनीतिक कारणों से अनावश्यक रूप से लंबा खिंचता रहा।
उन्होंने बनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण प्रकरण में अंतरिम निर्णय देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर राजनीति की, जिसके कारण मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण का समाधान पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन विपक्षी दलों द्वारा इसे न्यायालय तक ले जाने से प्रक्रिया में देरी हुई। अब सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम आदेश आने के बाद जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।


