उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

आपदा जागरूकता को बढ़ावा…यूएसडीएमए कैलेंडर का विमोचन, सीएम धामी ने कही ये बात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के नव वर्ष 2025 के कैलेंडर (वॉल तथा टेबल टॉप) का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत, रुद्रप्रयाग, चमोली और ऊधमसिंह नगर जनपदों के लिए सीएसआर मद से प्राप्त 04 पिकअप वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इन वाहनों में टेंट, स्लीपिंग बैग, लीफलेट्स और कैलेंडर भेजे गए, जिनका उपयोग आपदा राहत और बचाव कार्यों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के 8 महीने बाद उजड़ गया सुहाग!... सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

प्रत्येक पिकअप वाहन में एक मिनी जनरेटर, 15 स्लीपिंग बैग, 70 टेंट, आकाशीय बिजली से बचाव के लिए 9500 लीफलेट्स और 40-40 नव वर्ष कैलेंडर भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आपदाओं का प्रभाव कम करने के लिए जनजागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि लोग आपदाओं के प्रकार, प्रभाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक होंगे, तो वे अपने और दूसरों की जान बचाने के लिए सही कदम उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल-प्रियंका की एंट्री से मचेगी सियासी हलचल!... 2027 के रण से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान तैयार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के स्कूलों में प्राथमिक स्तर से आपदा प्रबंधन को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। यूएसडीएमए के स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना है। यह कदम न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि उन्हें समाज के जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... चार जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

इस मौके पर यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन)  आनन्द स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) डीआईजी राजकुमार नेगी, अपर सचिव  महावीर सिंह चौहान, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में