उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सीएम धामी की सुरक्षा पर अब और कड़ा पहरा!…पुलिस ने बनाई नई रणनीति, जानें वजह

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के लगातार बढ़ते सार्वजनिक कार्यक्रमों और प्रदेशभर में प्रस्तावित दौरों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा का नए सिरे से आकलन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव में अराजकता!...दो गुटों में दे दनादन, भाजपा नेता की गाड़ी में तोड़फोड़

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण और कड़े फैसले लिए गए हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावी तैयारियों के दौरान मुख्यमंत्री की सभाओं, जनसभाओं, बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ेगी। इस दौरान उन्हें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दौरे करने होंगे और बड़ी संख्या में लोगों के बीच मौजूद रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की चाहत रह गई अधूरी!...प्रेमी युवक और किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

इसी को देखते हुए पुलिस अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने में जुट गई है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के साथ ही आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने की तैयारी है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में