उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

सीएम धामी का ऐतिहासिक एमओयू… अब किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को शासकीय आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य में तैनात ITBP बटालियनों को स्थानीय उत्पादों जैसे ताजे फल और सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस एमओयू को राज्य के किसानों, स्थानीय उत्पादकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल ITBP के जवानों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक खाद्य सामग्री मिलेगी, बल्कि प्रदेश के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा और किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए सुदृढ़ और स्थायी मंच प्रदान करेगा। इस व्यवस्था के तहत चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत जैसे दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही देहरादून में भी स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

धामी ने कहा कि यह समझौता सीमांत क्षेत्रों में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और उन्हें बाजार तक पहुँचने में आने वाली कठिनाइयों से राहत देने में सहायक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत पहले भी ITBP और उत्तराखंड सरकार के बीच स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए समझौता हुआ था, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

आईटीबीपी ने अब तक 14 करोड़ 77 लाख रुपये के स्थानीय उत्पाद खरीदे हैं, और भविष्य में इसे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ITBP वार्षिक मांग के 25 प्रतिशत फल और सब्जियाँ स्थानीय किसानों से खरीदती है, जिससे किसानों को लगभग 6 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सचिव कृषि एस.एन. पाण्डेय, आईजी ITBP मनु महाराज, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, निदेशक उद्यान एस.एल. सेमवाल, सीईओ उत्तराखंड औद्यानिक परिषद नरेंद्र कुमार यादव सहित ITBP के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में