उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

बजट पर सीएम धामी का दावा… किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को “विकसित भारत का बजट” बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणापत्र है। उनके अनुसार, यह बजट वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ-साथ आने वाले दशकों की सोच का भी स्पष्ट प्रतिबिंब पेश करता है।

सीएम धामी ने कहा कि इस बजट में किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखा गया है। इसमें अवसरों का विस्तार, आत्मनिर्भरता का भरोसा और हर वर्ग के उत्थान की ठोस योजना शामिल है। बजट के तहत रक्षा, कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान न सिर्फ देश की आर्थिक गति को तेज करेंगे, बल्कि सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास को भी मजबूती देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

विशेष रूप से, इस बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा की गई है। सीएम धामी ने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय आजीविका मजबूत होगी, युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

सीएम ने यह भी बताया कि यह बजट ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उनका कहना है कि यह बजट देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ-साथ हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

शिक्षा क्षेत्र में बजट के महत्व पर चर्चा करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान की स्थापना, औद्योगिक व लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप, हर ज़िले में छात्रावास और एस्ट्रोफिज़िक्स एवं एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक टेलीस्कोप अवसंरचना जैसी पहल युवाओं के लिए नए ज्ञान, शोध और रोजगार के अवसर खोलेंगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में