उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

चुनाव आयोग विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान!… बोले- सवाल पूछिए, लेकिन पूरा रिकॉर्ड भी देखिए

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना स्वाभाविक और जरूरी है, लेकिन किसी आंतरिक नोट या टिप्पणी को अंतिम निर्णय मानने से पहले पूरा रिकॉर्ड सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी आपत्ति के आधार पर सीधे संस्थागत विफलता का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मंडराया भारी बारिश का खतरा!... चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक, इन जिलों में रेड अलर्ट

रविवार को देहरादून में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में निर्णय लेने की प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों और संबंधित पक्षों के बीच विचार-विमर्श होता है। अलग-अलग मत और टिप्पणियां प्रक्रिया का हिस्सा हैं। ऐसे में किसी आंतरिक दस्तावेज को अंतिम निर्णय के तौर पर देखने के बजाय आयोग के वास्तविक और अंतिम फैसले पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी के दिन बांटे पट्टे, फिर रद्द की जमीन!...29 साल पुराने रिकॉर्ड ने खोल दिए कई राज?

सीएम धामी ने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि आयोग ने अंततः क्या निर्णय लिया, क्या घोषणा की गई और वह निर्णय कानून तथा संवैधानिक प्रक्रिया की कसौटी पर कितना खरा उतरता है। उन्होंने कहा कि सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इन सवालों के जवाब संबंधित दस्तावेजों और निर्धारित संवैधानिक प्रक्रियाओं के आधार पर सामने आने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार!...दो शिष्याओं से अश्लील हरकत, शिक्षक सस्पेंड

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी संस्थागत प्रक्रिया को समझने के लिए पूरे रिकॉर्ड को देखना जरूरी है। उनके मुताबिक, अंतिम निर्णय और उसके आधार को सामने रखकर ही किसी मामले पर निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में