उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

सोशल मीडिया मंथन में सीएम धामी का बड़ा संदेश…फेक न्यूज फैलाने वालों को सख्त चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलेंटियर्स और युवाओं के साथ संवाद कर डिजिटल युग में युवाओं की भूमिका और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और उन्होंने रोजगार, विकास, संस्कृति, राष्ट्रवाद तथा सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सीधे सवाल पूछे।

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के सवालों का बेबाकी, स्पष्टता और आत्मीयता के साथ जवाब देते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का एक प्रभावशाली मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मुख्यमंत्री ने युवाओं से सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता, सत्य और समाजहित के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फेक नैरेटिव, भ्रामक सूचनाओं और समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और तथ्यपरक जानकारी साझा करना आज हर युवा की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया को जनसंवाद का सशक्त माध्यम बनाकर युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। इसी सोच के साथ उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को आगे बढ़ाने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर युवाओं और प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और देवभूमि की पहचान को सुरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सकारात्मक सुझावों और सहभागिता का हमेशा स्वागत करती है। उन्होंने युवाओं से उत्तराखंड के “ब्रांड एम्बेसडर” बनकर राज्य की सकारात्मक छवि देश और दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में