उत्तराखण्ड देहरादून

एक्शन मोड में CM धामी… कोतवाल लाइन हाजिर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक्शन मोड में नजर आए। देहरादून में बैठक के बाद वे अचानक डालनवाला कोतवाली पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली के कोतवाल ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य है और ऐसे मामलों में तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने थाने में आए कई शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी समझकर दर्ज किया जाए और उनका निष्पक्ष व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

मुख्यमंत्री महिला हेल्प डेस्क भी पहुंचे, जहां उन्होंने महिला फरियादियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई को अनिवार्य बताते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में