उत्तराखण्ड गढ़वाल देश/दुनिया देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… ताकतवर भारतीयों हस्तियों की लिस्ट में इस स्थान पर आए सीएम धामी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रतिष्ठित समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की ओर से जारी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की लिस्ट में 32वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल में आई महत्वपूर्ण उछाल को दर्शाती है, क्योंकि पिछले साल वह 61वें स्थान पर थे।

इंडियन एक्सप्रेस ने मुख्यमंत्री धामी की शानदार रैंकिंग के लिए उनके पिछले एक साल के कार्यकाल को आधार माना है, जिसमें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने को एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। अखबार के मुताबिक, उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता अब अन्य राज्यों के लिए एक ब्लू प्रिंट की तरह काम कर रहा है। इसके बाद गुजरात ने भी अपने यहां समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संरक्षित पशु की हत्या... भड़क उठा आक्रोश, लगाया जाम, पुलिस फोर्स तैनात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में राजनीतिक स्थिरता स्थापित करने का भी श्रेय दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, उत्तराखंड में 2017 से 2022 के बीच तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले, लेकिन अब धामी के नेतृत्व में राज्य में राजनीतिक स्थिरता लौट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग... 90 से अधिक बीमार, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, हुई कार्रवाई

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा भी मिला है। अखबार ने मुख्यमंत्री के कामकाज का मूल्यांकन करते हुए कहा कि, उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है, और अब उनका लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव है।

इंडियन एक्सप्रेस हर साल देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राजनीति, लोक प्रशासन, उद्योग, सिनेमा, खेल आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तित्वों को रैंकिंग प्रदान की जाती है। इस साल की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं, जबकि गृहमंत्री अमित शाह दूसरे, और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चौथे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दुःखद घटना... खेलते-खेलते नहर में गिरा मासूम, शव बरामद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस लिस्ट में 49 वर्ष की आयु में 32वें स्थान पर हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि 50 वर्ष से कम उम्र की राजनीति से जुड़ी कम ही हस्तियां इस सूची में स्थान प्राप्त करती हैं, जिनमें मुख्यमंत्री धामी का नाम प्रमुख है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में