उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में दो दिन सीएम धामी… प्रशासन अलर्ट, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार से दो दिवसीय हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं तथा सुरक्षा और यातायात को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार को दोपहर 1 बजे एफटीआई मैदान पहुंचेंगे, जहां से वे रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 3 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत बुधवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा। भारी माल वाहनों के लिए रूद्रपुर/रामपुर रोड से टीपी नगर क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड के माध्यम से जाएंगे, जबकि टीपी नगर से रूद्रपुर/रामपुर रोड की ओर जाने वाले भारी वाहन सतवाल पेट्रोल पंप से मुक्त विश्वविद्यालय होते हुए तीनपानी से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

रूद्रपुर/रामपुर रोड से रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी आने वाली रोडवेज बसों को गन्ना सेंटर तिराहा से बरेली रोड व तीनपानी होते हुए मंडी मार्ग से स्टेशन भेजा जाएगा। वहीं सिडकुल और प्राइवेट बसों के लिए काठगोदाम, मुखानी और लालढांठ क्षेत्रों की ओर अलग-अलग डायवर्जन रूट निर्धारित किए गए हैं। छोटे वाहनों को भी रामपुर रोड और पर्वतीय क्षेत्रों से आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस पालिका अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान वीआईपी रूट पर जीरो जोन व्यवस्था लागू रहेगी। वीआईपी मार्ग पर पड़ने वाले सभी कटों से किसी भी प्रकार के वाहन को मुख्य मार्ग में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें और सुरक्षा एवं कार्यक्रम व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में