उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

ठिठुरन बढ़ने वाली है!… मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया गंभीर अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर राहत और सतर्कता दोनों के संकेत सामने आए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के आगामी दिनों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार कई जिलों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) और घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से ठिठुरन और बढ़ सकती है। इन मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी को प्रदेश में मौसम बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी अधिक होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

साथ ही, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि घना कोहरा और ठंड के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में