उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

विलोपित घोषणा हुई पुनर्जीवित… बिंदुखत्ता पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित घोषणा को पुनः जीवित करने की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

गौरतलब है कि राजस्व विभाग की ओर से पहले यह घोषणा की गई थी कि विधानसभा क्षेत्र लालकुआं स्थित ग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा। हालांकि यह क्षेत्र वन क्षेत्रांतर्गत होने के कारण वन विभाग स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करना आवश्यक था। इस प्रक्रिया में विभिन्न प्रावधानों के चलते समय लगने की संभावना को देखते हुए 1 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए उच्चादेश के अनुसार उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित करने का अनुरोध मुख्यमंत्री कार्यालय से किया गया था, जिसके बाद घोषणा निरस्त कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण घोषणा को पुनर्जीवित करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों को राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने की दिशा में नई उम्मीद जगी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में