उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

डीजे की धुन पर बवाल… पुलिस पर बरसे सरिए, दे डाली धमकी!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में डीजे बजाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। सड़क पर डांस कर यातायात बाधित करने की सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता की गई। आरोप है कि इस दौरान दो भाईयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई अभी फरार है।

मामला कोटद्वार के आमपड़ाव का है। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त के दौरान टीम खुमरा बस्ती पहुंची, जहां कुछ युवक सड़क पर डीजे लगाकर नाच रहे थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। मौके पर पहुंचे बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने युवकों को समझाते हुए सड़क खाली करने और डीजे को किनारे लगाने के निर्देश दिए। कुछ युवक तो मान गए, लेकिन दो भाई—आकिब उर्फ गबरू और शाहिद—ने पुलिस की बात अनसुनी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

बार-बार समझाने के बावजूद दोनों का रवैया आक्रामक हो गया। आरोप है कि शाहिद ने अपने भाई आकिब को पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

इसी दौरान आकिब लोहे का सरिया लेकर वहां पहुंचा और पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। उसने वाहन के शीशों को तोड़ दिया। वहीं, वाहन में बैठे शाहिद ने भी पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आकिब को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

बाद में पुलिस ने चौकी प्रभारी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य बाधा, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आकिब की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में