उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

प्रेस क्लब हल्द्वानी में बदलाव की शुरुआत… चुनाव और सदस्यता प्रक्रिया जल्द

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रेस क्लब की आगामी योजनाओं, नई सदस्यता प्रक्रिया तथा कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने बताया कि शीघ्र ही नई सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। इस दौरान यह प्रस्ताव भी रखा गया कि प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्तमान पांच वर्ष के स्थान पर दो वर्ष किया जाए, ताकि संगठन में नयापन बना रहे और कार्यों में अधिक सक्रियता आए।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नई सदस्यता के अंतर्गत मान्यता प्राप्त समाचार पत्रों, डिजिटल पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को ही सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया, जिसमें भगवान सिंह गंगोला, दिनेश जोशी, गिरीश जोशी और शाहबेज खान को सदस्य नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इसके अतिरिक्त, बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रेस क्लब हल्द्वानी द्वारा लोकपर्व उत्तरायणी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा का क्लब प्रांगण में स्वागत किया जाएगा और फल वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

बैठक में रखे गए सभी प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में भगवान सिंह गंगोला, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, गिरीश गोस्वामी, गिरीश जोशी, अनुपम गुप्ता, अरविंद मलिक, प्रवीण चोपड़ा, सुशील शर्मा, कमल जोशी, दीपक भंडारी, शाहबेज खान, मनोज पांडेय, अनुराग वर्मा और आशुतोष कोकिला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में