उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

एक साल की यूसीसी… हल्द्वानी में जश्न, 292 ग्राम सभाओं का रिकॉर्ड पंजीकरण

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद नैनीताल के सभी विकास खंडों और विभिन्न स्थानों पर यूसीसी दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

कार्यक्रम में शत-प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों तथा यूसीसी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशन, गोद लेने, भरण-पोषण, संपत्ति और उत्तराधिकार जैसे मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू हुआ है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि यूसीसी पंजीकरण से भविष्य में अधिकारों और दावों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल की 292 ग्राम सभाओं में शत-प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू और शंकर कोरंगा ने यूसीसी को समान न्याय और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन क्विज सहित चित्रकला, निबंध, स्लोगन और रील प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा महिला समूहों ने स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में