उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!… 28 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र, कई चौकियों पर नए प्रभारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 28 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारा लेने जंगल गई महिला पर हाथी का खूनी हमला!... बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत

जारी बदलाव के अनुसार, चौकी प्रभारी आशारोड़ी विवेक भंडारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर बनाया गया है। कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सेलाकुई की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी को त्रिवेणीघाट ऋषिकेश का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को आराघर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविंद्र नेगी को चौकी प्रभारी हर्रावाला बनाया गया है। इसके अलावा कुठालगेट, म्यूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान में बड़ा हादसा!... हेलीकॉप्टर क्रेश होने की आशंका, ड्रोन से खोजबीन

इस फेरबदल के तहत पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ अन्य उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इन बदलावों को कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में