उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

उत्तराखंड से CDS का अलर्ट…भारत के सामने परमाणु चुनौतियां!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने कहा कि भारत के सामने परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों जैसी चुनौती बनी हुई है, और इस युग में स्मार्ट युद्ध की रणनीति जरूरी है।

पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर गढ़वाल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सीडीएस चौहान ने छात्रों से राष्ट्रीय सुरक्षा और आधुनिक युद्ध रणनीतियों पर गहन चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे मजबूत बनाने में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने भारत की सामरिक परंपरा का उल्लेख करते हुए प्राचीन युद्ध नीति, धनुर्वेद, चाणक्य नीति और अर्थशास्त्र के उदाहरण दिए। उनका कहना था कि केवल पश्चिमी रणनीतियों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है; स्थायी सफलता के लिए मौलिक और स्वदेशी रणनीतियाँ अपनाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को तीन मुख्य घेरों में बांटा: बाहरी घेरा (कूटनीति, अर्थव्यवस्था और तकनीक), मध्य घेरा (रक्षा व्यवस्था) और आंतरिक घेरा (आत्मनिर्भरता, सेनाओं की संरचना और युद्ध योजनाओं का क्रियान्वयन)। इसके अलावा उन्होंने पारंपरिक युद्धों के साथ-साथ साइबर, इंटेलिजेंस और सूचना आधारित युद्ध की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि भारत को दो परमाणु संपन्न पड़ोसी और सीमा विवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए दीर्घकालीन तैयारी के साथ छोटे और स्मार्ट युद्ध रणनीतियों पर ध्यान देना होगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में