उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

सीसीटीवी ने खोला राज़… हल्द्वानी में चोरी का मास्टरमाइंड अब सलाखों के पीछे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच कोतवाली हल्द्वानी और बनभूलपुरा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद इलाके में सुरक्षा और राहत का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

सात जनवरी को हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में दो व्यक्तियों—करनजीत सिंह (गली नंबर 4, रामपुर रोड) और दीपक राठौर (भोलानाथ गार्डन)—ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी। करनजीत की मोटरसाइकिल नंबर UK04X-3566 और दीपक की मोटरसाइकिल नंबर UK04K-3560 चोरी हो गई थी। इस पर क्रमशः FIR 12/2026 और 13/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में 10 जनवरी को सीसीटीवी फुटेज और सुराग के आधार पर रिजवान उर्फ आका (25 वर्ष, निवासी वर्मा लाइन, मनिहारगोठ, थाना टनकपुर, जिला चंपावत) को घासमण्डी मंगलपडाव, हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में