उत्तराखण्ड कार्रवाई जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

शादी के बाद बदली जाति! जांच में खुलासा… हल्द्वानी से SC प्रमाण पत्र हुआ निरस्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। संदिग्ध अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी।

जांच में सामने आया कि डॉ. मनीषा कायथ मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की निवासी हैं। उन्हें वर्ष 1999 में हिमाचल प्रदेश में छिब्बे जाति का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी हुआ था। विवाह के बाद उन्होंने वर्ष 2014 में हल्द्वानी तहसील से धोबी जाति का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाया। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उनका चयन होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के पद पर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां!... छात्र को लगी गोली, मचा हड़कंप

मामले की जांच के लिए 3 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की बैठक हुई। कमेटी ने दस्तावेजों के साथ सुप्रीम कोर्ट और उत्तराखंड हाईकोर्ट के संबंधित निर्णयों का परीक्षण किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह के बाद दूसरे राज्य में जाने के आधार पर वहां अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ राज्य सेवाओं में नहीं लिया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा!...ब्लैकमेलिंग से आजिज नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

जिलाधिकारी ने हल्द्वानी तहसील से 22 जनवरी 2014 को जारी प्रमाण पत्र संख्या 040201400069/266 को निरस्त करते हुए तहसीलदार को इसे जब्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजे गए हैं। वर्तमान में डॉ. कायथ चंपावत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में एनएचएम के तहत संविदा पर कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन नियमों और न्यायिक व्यवस्थाओं के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में