उत्तराखण्ड कुमाऊं सुसाइड हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…फंदे में झूलता मिला कारोबारी का शव, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के जवाहरनगर बनभूलपुरा में एक युवक ने खुदकुशी कर ली, जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया। पंकज यादव (39 वर्ष), जो फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता था, ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की न्याय यात्रा में ‘गुटों की जंग’... नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, गरमाया माहौल

सोमवार सुबह उसकी मां जब चाय लेकर कमरे में पहुंची, तो उसने यह भयावह दृश्य देखा। पंकज का शव फंदे से लटका हुआ था। मां की चीख सुनकर परिजन तुरंत दौड़े और उसे फांसी से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट...इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

पंकज यादव सामान्य तौर पर रात में घर लौटे थे, खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह देर तक न उठने पर उसकी मां ने चाय लेकर कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में