उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर गूंजी गोलियां!… पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, हत्याकांड से जुड़ा है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बदमाशों और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। देर रात पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान मुदस्सिर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हरिद्वार पुलिस के अनुसार, बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में 14 सितंबर को हुई बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को देर रात सूचना मिली कि दौलतपुर के जंगल में दो बाइक सवार संदिग्ध बदमाश मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद से फर्जी प्रमाण-पत्र तक!... अब मौके की जांच के बिना नहीं बनेगी रिपोर्ट

मुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश मुदस्सिर को लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार कांबिंग कर रही हैं।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऑनर किलिंग!...भाई ने पहले पड़ोसी को मारा, फिर बहन को भी नहीं बख्शा

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को बहादराबाद क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी पुत्र राजकुमार अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश दुकान में घुसे और हैप्पी को गोली मारकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। भीम आर्मी की ओर से बहादराबाद कोतवाली का घेराव भी किया गया था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार हत्याकांड से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान देर रात दौलतपुर जंगल में पुलिस का संदिग्ध बदमाशों से सामना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का फिर यू-टर्न!... बारिश से लेकर बर्फबारी तक अलर्ट

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुदस्सिर से पूछताछ की जा रही है। उससे फरार साथी और हैप्पी हत्याकांड में दोनों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जंगल और आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में