उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर ‘बुलडोजर एक्शन’…एक और अवैध मजार जमींदोज, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। नानक सागर डैम के किनारे सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार संरचना को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के की। यह कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि घोटाले में सीएम का बड़ा एक्शन... पूर्व एमएनए बर्खास्त, तत्कालीन डीएम पर भी कार्रवाई की संस्तुति

एक माह पहले जारी हुआ था नोटिस

अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संरचना को लेकर लगभग एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर भूमि स्वामित्व से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीई दाखिलों पर सख्ती... फर्जी आय प्रमाण पत्रों की होगी जांच, आयुक्त के सख्त निर्देश

इसके बाद प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

ध्वस्तीकरण के दौरान नहीं मिले अवशेष

प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संरचना के नीचे किसी प्रकार के अवशेष नहीं पाए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

राज्यभर में जारी है अभियान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में अब तक हजारों एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है। साथ ही बड़ी संख्या में अवैध निर्माण और संरचनाओं पर भी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून ने बदली चाल!...उमस और गर्मी करेगी बेहाल; जानिए कब बरसेंगे बादल

प्रशासन ने दोहराया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में