उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

8 लाख बच्चों के बीच पहुंचे ‘अंकल धामी’!… दीपावली पर दिया ऐसा संदेश, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के करीब आठ लाख स्कूली बच्चों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों के महत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, पढ़ाई और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने को लेकर प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके परिवार का हालचाल जाना और दीपावली की तैयारियों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि परिवार और समाज को आपस में जोड़ने के साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं। ये पर्व हमें प्रेम, सहयोग और पारिवारिक संबंधों की अहमियत सिखाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कत्ल के बाद खौफनाक खेल!... घर में छिपी थी लाश, आरोपी बाहर देख रही थी रामलीला

धामी ने बच्चों से दीपावली पर घर की साफ-सफाई में परिवार का सहयोग करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास भी प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने बच्चों को मिट्टी के दीये जलाने और स्थानीय कुम्हारों व कारीगरों के उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को अपनाकर स्थानीय कारीगरों की आजीविका को मजबूती दी जा सकती है।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने बच्चों को पटाखों से दूर रहने और दीये व फुलझड़ियां जलाते समय बड़ों की निगरानी में रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली पर सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा!... बोनस के बाद डीए और वाहन भत्ते पर भी बड़ा अपडेट

विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और नई चीजें सीखने पर भी ध्यान देना चाहिए। जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की आदत जरूरी है। उन्होंने बताया कि ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के माध्यम से और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए थे। बच्चों के सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि उपयोगी सुझावों पर भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण के दौरान विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में बच्चों के साथ आखिर क्या हुआ?... शिकायतों के बाद बाल आयोग सख्त, जांच के आदेश से मची हलचल

बच्चों को ‘विकल्प रहित संकल्प’ का अर्थ समझाते हुए धामी ने कहा कि इसका मतलब अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना है। चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करते हुए निरंतर प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे खूब पढ़ें, खेलें और नई चीजें सीखकर अपनी प्रतिभा को निखारें। उनकी मेहनत और रचनात्मक सोच विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में