उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

खून से सना रिश्ता…घर के अंदर ही हुआ सबसे बड़ा विश्वासघात, ऐसे खुला राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिश्तों को दरकिनार करते हुए छोटे भाई ने बड़े भाई की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस को गुमराह करता रहा। इतना ही नहीं खुद सड़क पर धरने पर भी बैठ गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के भुड्डी गांव में 14 जून की देर रात वकील सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 10 घंटों के भीतर बड़ा खुलासा किया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति की नहीं, बल्कि मृतक के 21 वर्षीय छोटे भाई शाहिद हारून की ही संलिप्तता सामने आई, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खूनी खेल!...वकील को गोलियों से भूना; 24 घंटे में दूसरा मर्डर

पुलिस जांच में पता चला कि शाहिद नशे का आदी था और अपने शौक पूरे करने के लिए परिवार से लगातार पैसे मांगता रहता था। कुछ समय पहले उसने अपने पिता के खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए थे, जिसे लेकर घर में तनाव और विवाद बढ़ गया था। बड़े भाई सोहेल उसे गलत आदतों और खर्चों को लेकर अक्सर डांटते और कई बार मारपीट भी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खौफनाक हादसा...तेज रफ्तार बोलेरो ने ली अधेड़ की जान

घटना वाली रात दोनों भाई घर में अकेले थे, क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य हज पर गए हुए थे। इसी दौरान हुए विवाद के बाद शाहिद ने अपने भाई की हत्या की योजना बनाई और देशी पिस्टल से गोली मारकर उसकी जान ले ली।

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन और जाम कराने की कोशिश भी की ताकि जांच की दिशा भटकाई जा सके।

हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में ही कई संदेह हुए। सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं दिखी और घर के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी हटाई गई पाई गई। घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने शाहिद से सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में कानून व्यवस्था बाधित करने और जाम लगाने के प्रयास में भी अलग से कार्रवाई की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में