उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड में भाजपा का बढ़ा कुनबा…कई जनप्रतिनिधियों ने थामा कमल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संगठनात्मक दायरा और मजबूत हुआ है। बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट की उपस्थिति में ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह कार्य करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से परिपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

भट्ट ने कहा कि भाजपा के द्वार समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के लिए खुले हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर से ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर रीना गौतम, संजय सिंह, भारती देवी सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। वहीं पिथौरागढ़ से ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल, डॉ. भीम कुमार, गोविन्द महर (गोपू) और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में