उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

2027 से पहले BJP का बड़ा प्लान!…उत्तराखंड को जल्द मिल सकता है नया ‘रणनीतिकार’

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा में नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हाईकमान प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी ऐसे अनुभवी नेता को सौंपने की तैयारी में है, जो चुनावी रणनीति के साथ संगठन के भीतर बेहतर तालमेल भी बना सके।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम सामने आने के बाद संगठन में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को तीन राज्यों में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की गई। इसके बाद उत्तराखंड के नए प्रभारी को लेकर भी पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लूट-डकैती से रेप तक... कुमाऊं पुलिस का बड़ा रिपोर्ट कार्ड आया सामने, IG का सख्त फरमान

वर्तमान में दुष्यंत कुमार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लंबे समय से इस पद पर रहने के कारण अब उनके स्थान पर किसी नए नेता को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, दुष्यंत कुमार के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए नए प्रभारी के चयन को पार्टी बेहद अहम मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर टूटी पहाड़ी!... बोल्डर की चपेट में आई महिला तीर्थयात्री, मौके पर मौत

उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए संगठन को चुनावी लिहाज से मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरणों को साधने पर भी जोर है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश के चार नेताओं को जगह मिलना भी संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...पुलिस महकमे में फिर चला तबादला एक्सप्रेस

नए प्रदेश प्रभारी के चयन में ऐसे नेता को प्राथमिकता मिलने की चर्चा है, जिसके पास संगठन चलाने का अनुभव हो और जो प्रदेश नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर सके। चुनावी रणनीति तैयार करने और उसे बूथ स्तर तक लागू कराने की क्षमता भी नए प्रभारी के लिए अहम कसौटी मानी जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में