उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

‘सत्ता नहीं सेवा’ के मंत्र के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा… कार्यशाला में बना एक महीने का प्लान

खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। हरिद्वार रोड कुआंवाला स्थित निजी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना भी जरूरी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से बेहतर सेवा कार्यों के लिए कोई अवसर नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकी...सड़क पर गिरा मलबा-बोल्डर; यातायात बंद

अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन और कार्यशैली से साबित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश भाजपा सेवा अभियान में भी राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन 16 सितंबर से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर अभियान को जन-जन तक ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धीकरण’ से लेकर AI वीडियो तक… हल्द्वानी में बढ़ा विवाद, यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

कार्यशाला में मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने वंदे मातरम को लेकर विपक्ष की कथित आपत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रगीत देश के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने हल्द्वानी की घटना को लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मन की बात’ में नशे पर PM मोदी का फोकस... CM धामी बोले- युवाशक्ति बदलेगी देश की तस्वीर

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान संयोजक कुंदन परिहार ने एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, मदन कौशिक, गणेश जोशी सहित विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में