उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय हिल दर्पण

भाजपा विधायक का दावा… अधिकारी बना रहा हत्या की योजना! ये है मामला

खबर शेयर करें -

भाजपा विधायक ने एक बयान देकर सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल लोनी के विधायक  नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान गुरुवार को लोनी में हुई कलश यात्रा के दौरान हुई घटना को अपनी हत्या की साजिश करार दिया और आरोप लगाया कि एक उच्च अधिकारी ने उनकी हत्या की योजना बनाई थी। विधायक ने यह भी दावा किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वह फटे कपड़े नहीं बदलेंगे और नंगे पैर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में तख्तापलट?... सेना की आपात बैठक

गुर्जर ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान पुलिस और उनके बीच विवाद हुआ था, जब पुलिस ने बिना अनुमति के यात्रा को रोक दिया। इसके बाद झड़प हुई और विधायक के कपड़े तक फाड़ दिए गए। विधायक ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से इस साजिश का आभास था, और इसे लखनऊ से एक उच्च अधिकारी ने योजनाबद्ध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड....भाजपा जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष में पड़ी रार! कांग्रेस की चुटकी

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर काला जादू कराया हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, वह इस अवस्था में रहेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  टल गया बड़ा कांड... अंजाम से पहले पर्दाफाश, जानें क्या था प्लान

गुर्जर ने यह स्पष्ट किया कि उन्हें अब सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं है, और उनका विश्वास केवल केंद्र सरकार और न्यायपालिका पर है। विधायक ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह भ्रष्टाचार और गरीबों पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हैं और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो