उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में रिश्तों का उलझा खेल!… बड़ी बहन से शादी करना चाहता था युवक, दामाद ने मार डाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के दामाद ने बिजली के तार से गला घोंटकर 29 वर्षीय अमन ठाकुर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, जवाहर नगर निवासी महिला अपने परिवार के साथ रहती है। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात मूलरूप से हापुड़ निवासी अमन से हुई थी। अमन हल्द्वानी आने के बाद महिला और उसके परिवार के साथ ही रहने लगा था। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और वह नगर निगम में सफाईकर्मी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल का सफर होगा हवा में!...काठगोदाम से हनुमानगढ़ी सिर्फ इतने मिनट, कैंची धाम भी जुड़ेगा रोपवे से

बताया गया कि महिला की चार बेटियां हैं। दूसरी बेटी की शादी पास के क्षेत्र में हुई है और उसका पति अमन को लेकर पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था। मंगलवार रात आरोपी महिला के घर पहुंचा और अमन से मारपीट की। बाद में जब परिवार के लोग सो गए तो वह दोबारा घर आया और बरामदे में सो रहे अमन का बिजली के तार से गला घोंट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप!..शिकायत पर नहीं.कार्रवाई, भड़क गया आक्रोश

वारदात के बाद आरोपी कथित तौर पर अपने घर चला गया और सो गया। उसने हत्या में इस्तेमाल तार को मौके पर ही छोड़ दिया। बुधवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और तार को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड तक पहुंची ‘लव स्टोरी’!...पहली पत्नी ने खोला राज तो मच गया बवाल

सीओ अमित सैनी के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के समय महिला रामपुर गई हुई थी। बुधवार सुबह आरोपी की पत्नी ने उसे घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह हल्द्वानी पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में