उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

बायोमेट्रिक फेल, कांटा नहीं…सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बढ़ीं मुश्किलें

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन, नैनीताल (उत्तराखंड) के एक शिष्टमंडल ने भेंट कर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश को बताया कि वर्तमान में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके समक्ष रोज़ी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग रखते हुए कहा कि खाद्यान्न गोदामों में गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री को तौलकर दिए जाने, गोदामों में कांटा (वजन मशीन) स्थापित किए जाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

इसके साथ ही शिष्टमंडल ने यह भी बताया कि वितरण के दौरान बायोमेट्रिक और रेटिना सिस्टम के बार-बार फेल होने के कारण विक्रेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे न केवल वितरण प्रभावित होता है बल्कि अनावश्यक विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा सत्र में इन सभी मुद्दों को वे पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाएंगे तथा सरकार का ध्यान सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन अधिकारी, शहर अध्यक्ष बिशंबर कांडपाल, दीपक जोशी, कुंदन,सालिम सिद्दीकी, मुन्ना सलमानी, ओवैस कादरी, असजद अली, मुजीब-उर-रहमान, वकील अहमद, सरफराज खान, प्रमोद गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में