उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!…आज इन जिलों पर सबसे ज्यादा बारिश का खतरा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए सतर्क रहने की सलाह जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन अफसरों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ मौसम अचानक बदल सकता है।

वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता!... 17 दिनों में 452 संक्रमित, तेजी से बढ़ रहे मामले

इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... बर्फबारी के साथ बारिश, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में