उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में रिश्ते तार-तार!…पिता ने पुत्री से की अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर महारैली से सियासी घमासान!... धामी ने कांग्रेस को घेरा, अटल जी के बयान से किया वार

दरअसल, यह मामला हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर पिछले करीब एक वर्ष से 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति उसके और बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करने के साथ गाली-गलौज भी करता है। उसने कई बार पति को समझाने और उसकी हरकतों का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ चुनी पुलिस सेवा...अब आईपीएस बनकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

महिला के अनुसार, पिता की हरकतों के कारण नाबालिग बेटी भय और मानसिक पीड़ा से गुजर रही थी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  3.35 लाख खिलाड़ियों का दम, 11.30 करोड़ की सौगात... खेल महाकुंभ के मंच से धामी ने खोला खजाना

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, कांस्टेबल अरुण चमोली और बलवंत सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में