उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में आग का तांडव…सर्विस सेंटर में उठी लपटें, मची अफरा-तफरी; दमकल की टीमें जुटीं

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार दोपहर भीषण अग्निकांड हो एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हादसे में बिलिंग काउंटर पर रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी जल गई।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ चुनी पुलिस सेवा...अब आईपीएस बनकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

जानकारी के अनुसार, घटना कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर की है। रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक सेंटर से आग की लपटें उठने लगीं। आग फैलती देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने सर्विस सेंटर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल की बच्ची के लिए घर में ही बन गया था खतरा!... मां के सामने खुला सौतेले पिता का राज

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल किरार के अनुसार, आग बुझाने के लिए दो वाटर टेंडर के साथ दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी पाने के लिए रची फर्जीवाड़े की साजिश!... तीन शिक्षक बर्खास्त, अब पुलिस करेगी हिसाब

सर्विस सेंटर संचालक विजय कुमार ने बताया कि अग्निकांड में बिलिंग काउंटर पर रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी जल गई। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में